हरियाणा के सिरसा में जेपी नड्डा ने बताया 'प्रगति रैली' का मतलब


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार दोपहर हरियाणा के सिरसा जिले में आयोजित प्रगति रैली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिस्सा लिया।


प्रगति रैली को संबोधित करते हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि जब हम प्रगति रैली कहते हैं तब साफ हो जाता है कि जनता को ये बताना चाहते हैं कि किस तरीके से सरकार ने आपकी प्रगति में भागीदारी निभाई है और प्रगति कहां से कहां तक हुई है। लंबे समय तक बहुत लोगों की सरकारें चलीं, लेकिन कभी प्रगति रैली नहीं हुई।


इसके साथ ही उन्होंने पिछले पांच साल में देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया। नड्डा ने कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों के उन्हीं प्रयासों की बदौलत आज प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।


महिला दिवस : स्नेहा ने सबसे पहले संभाली पीएम के सोशल मीडिया की कमान


नड्डा ने आज सुबह एक ट्वीट कर कहा, ''भारत में नारी का स्थान सर्वोच्च रहा है और आज कोई भी क्षेत्र (सेना, खेल पुलिस, शिक्षा, देश सेवा) महिलाओं के योगदान से अछूता नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। देश को अग्रणी बनाने में आपका योगदान सराहनीय है।''


''नारीशक्ति का सही सम्मान बन चुका है नए भारत की पहचान... मोदी सरकार के प्रयासों ने न केवल देश की महिलाओं को सशक्त बनाया है, बल्कि उन्हें देश के विकास में भागीदार बना, उनके शानदार कामों को देश के सामने लाया है। आज सात महिलाओं के कामों से पूरी दुनिया प्रेरणा लेने वाली है।''


'महिलाओं ने चारदीवारी के पीछे नहीं समाज में आगे आकर नाम रोशन किया'


 


नड्डा ने कहा कि यही हरियाणा है जहां आज से पांच-सात साल पहले देशभर में अगर इसकी बदनामी होती थी तो कहते थे कि यहां महिलाओं का रेश्यो 1,000 में 830 है। हरियाणा में प्रगति का निशान ये है कि 5 साल के अंदर आज यहां 1000 में 923 बच्चियां पैदा होती हैं।